हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टेढ़ागाछ में निकली भव्य साइकिल रैली
टेढ़ागाछ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साइकिल रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली छात्र एवं स्थानीय लोग रैली में शामिल हुए। ब्लॉक मुख्यालय से निकली रैली भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला एसएसबी कैंप पहुंची। इस दौरान राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया।
Bahadurganj, Kishanganj | Aug 13, 2026