सामरी कुसमी: 15 नवंबर तक तीन बहुउद्देशीय केंद्रों में स्वास्थ्य-पोषण शिविर लगाए जाएंगे
कुसमी सामरी गुरुवार भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत जिले में 15 नवंबर 2026 तक ‘स्वास्थ्य-पोषण सेवा संगम’ आयोजित किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत कुसमी विकासखंड के ढोढ़ाचौंपी और चंपानगर (भुलसीखुर्द) स्थित तीन बहुउद्देशीय केंद्रों में स्वास्थ्य, पोषण, जनसंपर्क एवं आजीविका से संबंधित शिविर लगाए जा रहे हैं।