बीकानेर: पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय के आगे पुलिस कर्मियों को दिखाई राष्ट्र एकता की शपथ
बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कोविंद सिंह सागर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में एसपी कार्यालय के आगे लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा में स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।सागर ने मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सीआई, एसआई आदि कर्मियो को दिलाई शपथ।