बीकानेर: उदासर स्थित मकान में युवती ने की आत्महत्या, मामला आज दर्ज
बीकानेर। रसोई में साफ सफाई करते समय अचानक युवती द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अम्बेड़कर भवन के पास उदासर में 28 अक्टूबर की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतका के बड़े भाई महेश जयपाल ने मर्ग दर्ज करवायी हे। प्रार्थी ने बताया कि बेटी 20 वर्षीय छोटी बहन कमोद जयपाल मानसिक रूप से बीमार थी।