बीकानेर: नयाशहर थाना क्षेत्र स्थित मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने जयपुर रोड क्षेत्र से किया गिरफ्तार
सूने घर में सेंधमारी कर लाखों का माल पार कर ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। इस सम्बंध में 24 अक्टूबर को तरूण हर्ष ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने उसके ताऊ के घर में सेंधमारी कर प्रवेश किया।