तमाड़ 1: जीपीएससी परीक्षा में सफल विष्णु मुंडा को तमाड़ इंटर कॉलेज में किया गया सम्मानित
Tamar 1, Ranchi | Jul 31, 2025 झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर तमाड़ इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र विष्णु मुंडा ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने आज अचानक अपने पुराने महाविद्यालय का दौरा किया, जहाँ कॉलेज परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में एक सादे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.