तमाड़ 1: पीपीके कॉलेज में बिना विलंब शुल्क के आदेश के बाद भी वसूली जारी, छात्र नेता ने प्रिंसिपल से की शिकायत
Tamar 1, Ranchi | Jul 16, 2025 पीपीके कॉलेज, बुंडू में स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर 1 के छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है. विश्वविद्यालय द्वारा 4 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक परीक्षा फॉर्म बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भरवाने का स्पष्ट आदेश दिया गया था. हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने 12 जुलाई से ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु की और छात्रों से अनावश्यक शुल्क वसूली करने लगा।