तमाड़ 1: मांझीडीह पेट्रोल पंप के पास बोलेरो, कार और ट्रक की टक्कर में 4 बच्चे और 2 महिलाएं घायल
Tamar 1, Ranchi | Jul 22, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो, कार और ट्रक की टक्कर हो गई । इस हादसे में चार बच्चे समेत दो महिला घायल हो गई । सभी घायलों का इलाज तमाड़ सीएचसी में किया गया । गंभीर रूप से घायल महिलाओं को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया ।