तमाड़ 1: दिऊड़ी मंदिर में महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के साथ की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम और डीएसपी रहे तैनात
Tamar 1, Ranchi | Jul 19, 2025 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी ने सपरिवार प्राचीन सोलहभुजी मां दिऊड़ी मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। धौनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर और आसपास भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किये गए थे, जिससे भीड़ के बावजूद माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बना रहा।