तमाड़ 1: बुंडू के राधा रानी मंदिर परिसर में सनातनियों ने भैरव सिंह की रिहाई की मांग की
Tamar 1, Ranchi | Jul 21, 2025 आज सोमवार को बुंडू स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में हिंदू सनातनियों का जमावड़ा हुआ इस दौरान सनातनी नेता भैरव सिंह की गिरफ्तारी और जेल में डाले जाने को लेकर झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई । साथ ही साथ पूरे घटनाक्रम को दुर्भावना से प्रेरित बताया गया । सरकार के इस कदम की घोर निंदा की गई और जल्द से जल्द भैरव सिंह की रिहाई की मांग की गई ।