तमाड़ 1: झरगांव निवासी कालीचरण मुंडा का घर हुआ ध्वस्त
Tamar 1, Ranchi | Jul 28, 2025 तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के झरगांव निवासी कालीचरण मुंडा का घर सोमवार की देर शाम 6 बजे मूसलाधार बारिश के कारण गिर गया। इससे घर के मलबे में दबकर घरेलू सामान बर्बाद हो गए। पीड़ित ने प्रखंड प्रशाशन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।