ज्ञानपुर: कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के कटरा में एक 24 वर्षीय युवक का शव एक टीन शेड शेड के अंदर चारपाई पर मिला है। संदिग्ध हालात में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।