ज्ञानपुर: नाबालिग लड़की के आत्महत्या मामले में होगी सपा विधायक की गिरफ्तारी, एसपी ने दी अहम जानकारी
भदोही विधानसभा से सपा विधायक जाहिद बेग को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि विधायक के खिलाफ एक नही बल्कि दो एफआईआर दर्ज किया गया है। पहला मुकदमा श्रम विभाग ने तो दूसरा मुकदमा पुलिस ने दर्ज कराया है। एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने बताया की आरोप की गंभीरता को देखते हुए जेएलएफ गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।