ज्ञानपुर: सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी पर दर्ज एफआईआर के बारे में एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने दी अहम जानकारी
भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ बाल श्रम कराने सहित कई अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर विधायक के घर में नाबालिग नौकरानी की आत्महत्या और घर से नाबालिग नौकरानी के बरामदगी के बाद के मामले में किया गया है। बरामद नाबालिग नाबालिग लड़की ने विधायक दंपति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का बयान दर्ज कराया है।