ज्ञानपुर: थाना चौरी और ऊंज के थानाध्यक्ष सहित 37 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला
भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 37 उप निरीक्षकों और निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। यह स्थानांतरण जनहित में किया गया है. इसमें रमाकांत यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंज और अजीत कुमार श्रीवास्तव को प्रभारी निरीक्षक चौरी बनाया गया है।