कनवास: निमाणा रोड़ पर बैनर पोल गिरने से पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में भर्ती
Kanwas, Kota | Jul 3, 2026 निमाणा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैनर पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे पिता-पुत्र करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसा संतुलन बिगड़ने से हुआ। घायलों की पहचान राधेश्याम और उनके पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना में राधेश्याम के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।