छत्तीसगढ़ का चार वर्षीय बच्चा 24 सितंबर को रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से गायब हो गया था। बच्चे की मां ने चुटिया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और एक व्यक्ति को धनबाद से गिरफ्तार किया।
जांच के दौरान बच्चे के तीनपहाड़ के बाबूपाड़ा में होने की जानकारी मिली। रविवार सुबह रांची पुलिस ने तीनपहाड़ पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में करीब चार लोगों को तीनपहाड़ से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूरे मामले की जांच जारी है।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज
#छत्तीसगढ़ #रांची #तीनपहाड़ #साहिबगंज #रांचीपुलिस चुटियाथाना तीनपहाड़पुलिस बाबूपाड़ा धनबाद बच्चाबरामद MissingChild JharkhandNews CrimeNews SantalHulExpress