सादाबाद: सहपऊ व कुरसंडा में स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली, दी सभी को जानकारी
कुरसंडा के इंटर कॉलेज और सहपऊ स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचारी रोगों व मच्छर जनित रोगों की जानकारी देने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई। रेलिया गली-गली गांव-गांव लोगों को मच्छर जनित रोगों से जागरूक करते हुए चल रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने नारा दिया 100 रोगों की एक दवाई घर में रखो साफ सफाई।