सादाबाद: सरौठ बम्बा की पुलिया के पास पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल; तीसरा गिरफ्तार
सादाबाद पुलिस एवं स्वाट टीम की मई रोड पर व्यापारी से 5 किलो चांदी लूटने वाले बदमाशों से सरौठ बम्बा के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें 02 अभियुक्त कन्हैया व चंदू उर्फ चंद्रकांत गोली लगने से घायल हो गए वही काम्बिंग के दौरान उनका एक साथी अंशू कुमार गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से 03 किलोग्राम लूटी हुई चांदी, 03 अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुए है