शिवहर: एसपी कार्यालय शिवहर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 15 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया
शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा गुरुवार दोपहर 02 बजे बताया है कि आज जनता दरबार का आयोजन किया गया है. आज के जनता दरबार में 15 लोगों की समस्या तो सुनकर तुरंत समाधान कर दिया गया है. आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, लड़की अपहरण जैसे मामला आए थे. जहां एसपी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी समस्या का तुंरत समाधान कर दिया गया है।