शिवहर: शराब कांड में जप्त वाहन की 25 अक्टूबर को समाहरणालय में नीलामी की प्रक्रिया होगी: उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद विभाग के उत्पाद अधीक्षक रणधीर कुमार सिंह बुधवार को सुबह 10 बजे बताया कि शराब कांड में जप्त वाहन की नीलामी की प्रक्रिया आगामी 25 अक्टूबर को शिवहर समाहरणालय में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि शराब कांड में जप्त कुल 35 वाहन की नीलामी डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में किया जाएगा. 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।