शिवहर: एसडीएम ने जिला के सभी टेंट संचालकों को 24 घंटे में पूजा पंडाल हटाने का निर्देश दिया, नहीं तो होगी कार्रवाई
एसडीएम अविनाश कुणाल आज बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि शिवहर शहर समेत जिला के सभी प्रखंडों के टेंट संचालक को 24 घंटे का निर्देश दिया गया है. कहा गया कि 24 घंटा के अंदर सभी स्थान से दुर्गा पूजा का बना पंडाल को हटा ले नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. खासकर शहर में बने पूजा पंडाल से ट्रैफिक व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है. इसलिए 24 घंटे के अंदर सभी पंडाल को हटा लें।