कुशलगढ़: वार्ड 13 में चुनावी घमासान तेज, 345 मतदाताओं के फैसले पर महावीर कोठारी और देवांग शाह की नजर
कुशलगढ़ नगर पालिका पार्षद चुनाव को लेकर नगर में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। वार्ड नंबर 13 में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने से चुनावी माहौल खासा रोचक बन गया है। वार्ड में कुल 345 मतदाता हैं, जिनमें 175 पुरुष और 170 महिला मतदाता शामिल हैं। जैन समाज के साथ ठाकुर, सोनी, ब्राह्मण, कलाल, नाई, तेली सहित विभिन्न समाजों के मतदाता यहां निवास