मधुपुर के केला बागान परिसर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को मंत्री हफीजुल हसन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम चेतना विकास एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी है।