वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कान्फ्रेंस कक्ष में चंदेरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के विषय पर लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितकी गई।
बैठक में कलेक्टर ने समाज के प्रतिनिधियों को प्रतिमा स्थापना से संबंधित शासन की गाइडलाइन और माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णयों से अवगत कराते हुए प्रतिमा स्थापना और भूमि आवंटन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डीएन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद, लोधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार लोधी और अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
#ashoknagar