Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

छात्रावासों में पदस्थ सफाईकर्मियों को महीनों से नहीं मिल रहा वेतन #ashoknagar #NewsUpdate

MORE NEWS

गलत दवा ने उजाड़ दी किसान की मेहनत, मक्का की पूरी फसल हुई बर्बाद 🌿🌱
#news #fb #ashoknagar #local #kisaan
PRO Ashok Nagar

गलत दवा ने उजाड़ दी किसान की मेहनत, मक्का की पूरी फसल हुई बर्बाद 🌿🌱 #news #fb #ashoknagar #local #kisaan PRO Ashok Nagar

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 11, 2026

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कान्फ्रेंस कक्ष में चंदेरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी  की प्रतिमा स्थापना के विषय पर लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितकी गई। 
बैठक में कलेक्टर ने समाज के प्रतिनिधियों को प्रतिमा स्थापना से संबंधित शासन की गाइडलाइन और माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णयों से अवगत कराते हुए प्रतिमा स्थापना और भूमि आवंटन की प्रक्रिया से अवगत कराया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री डीएन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद, लोधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार लोधी और अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
#ashoknagar

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के संबंध में लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कान्फ्रेंस कक्ष में चंदेरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थापना के विषय पर लोधी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितकी गई। बैठक में कलेक्टर ने समाज के प्रतिनिधियों को प्रतिमा स्थापना से संबंधित शासन की गाइडलाइन और माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्णयों से अवगत कराते हुए प्रतिमा स्थापना और भूमि आवंटन की प्रक्रिया से अवगत कराया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री डीएन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद, लोधी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार लोधी और अशोकनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में निकाली तिरंगा रैली
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा के मार्गदर्शन में  हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नारायणपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य तिरंगे की आन-बान और शान और उसके उद्देश्य को बताना है। तिरंगा रैली के माध्‍यम से विद्यालय के प्राचार्य भोलाराम शर्मा द्वारा ग्राम में ग्रामीणजनों को घर-घर तिरंगा लगाए जाने हेतु प्रेरित किया गया।
#ashoknagar

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में निकाली तिरंगा रैली -- कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु शर्मा के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय नारायणपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। जिसका उद्देश्य तिरंगे की आन-बान और शान और उसके उद्देश्य को बताना है। तिरंगा रैली के माध्‍यम से विद्यालय के प्राचार्य भोलाराम शर्मा द्वारा ग्राम में ग्रामीणजनों को घर-घर तिरंगा लगाए जाने हेतु प्रेरित किया गया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 228 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश  
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 228 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों  का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम कस्‍बारेंज निवासी अखिलेश अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,मुंगावली निवासी शिवानी शर्मा द्वारा आयुष्‍मान कार्ड बनवाये जाने,वार्ड 06 अशोकनगर निवासी रवि अहिरवार द्वारा दिव्‍यांग आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,वार्ड क्रमांक 02 कमरजीत द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम गुन्‍हेरू निवासी सरोज यादव द्वारा लाडली बहना योजना में नाम जोडे जाने,ग्राम टीला निवासी रेखा आदिवासी द्वारा मृत्‍यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा नई निवासी श्‍याम नारायण सिंह द्वारा नामातरण कराये जाने,ग्राम जतौली निवासी फूल कुशवाह द्वारा  प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,मोहरीराय निवासी सरजीत सिंह प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरोदिया निवासी नारायण अहिरवार द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम चमराई निवासी नारायण अहिरवार द्वारा पट्टा भूमि अमल कराये जाने,कैनवारा निवासी  जगराम यादव द्वारा राशन पर्ची  बनवाये जाने,वार्ड 17 निवासी धर्मेन्‍द्र ताम्रकार द्वारा पीएम विश्‍वकर्मा योजना का लाभ दिलाये जाने सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
 जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन सिंह ,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री विकास आनंद ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 228 आवेदकों की सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश -- जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 228 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में ग्राम कस्‍बारेंज निवासी अखिलेश अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,मुंगावली निवासी शिवानी शर्मा द्वारा आयुष्‍मान कार्ड बनवाये जाने,वार्ड 06 अशोकनगर निवासी रवि अहिरवार द्वारा दिव्‍यांग आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,वार्ड क्रमांक 02 कमरजीत द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,ग्राम गुन्‍हेरू निवासी सरोज यादव द्वारा लाडली बहना योजना में नाम जोडे जाने,ग्राम टीला निवासी रेखा आदिवासी द्वारा मृत्‍यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा नई निवासी श्‍याम नारायण सिंह द्वारा नामातरण कराये जाने,ग्राम जतौली निवासी फूल कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्‍वीकृत कराये जाने,मोहरीराय निवासी सरजीत सिंह प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरोदिया निवासी नारायण अहिरवार द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम चमराई निवासी नारायण अहिरवार द्वारा पट्टा भूमि अमल कराये जाने,कैनवारा निवासी जगराम यादव द्वारा राशन पर्ची बनवाये जाने,वार्ड 17 निवासी धर्मेन्‍द्र ताम्रकार द्वारा पीएम विश्‍वकर्मा योजना का लाभ दिलाये जाने सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन सिंह ,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री विकास आनंद ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026