जनसुनवाई में कलेक्टर ने 228 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 228 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
जनसुनवाई में ग्राम कस्बारेंज निवासी अखिलेश अहिरवार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,मुंगावली निवासी शिवानी शर्मा द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने,वार्ड 06 अशोकनगर निवासी रवि अहिरवार द्वारा दिव्यांग आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,वार्ड क्रमांक 02 कमरजीत द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,ग्राम गुन्हेरू निवासी सरोज यादव द्वारा लाडली बहना योजना में नाम जोडे जाने,ग्राम टीला निवासी रेखा आदिवासी द्वारा मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने,ग्राम बरखेडा नई निवासी श्याम नारायण सिंह द्वारा नामातरण कराये जाने,ग्राम जतौली निवासी फूल कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराये जाने,मोहरीराय निवासी सरजीत सिंह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाये जाने,ग्राम बरोदिया निवासी नारायण अहिरवार द्वारा संबल कार्ड बनवाये जाने,ग्राम चमराई निवासी नारायण अहिरवार द्वारा पट्टा भूमि अमल कराये जाने,कैनवारा निवासी जगराम यादव द्वारा राशन पर्ची बनवाये जाने,वार्ड 17 निवासी धर्मेन्द्र ताम्रकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाये जाने सहित अन्य समस्याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन सिंह ,संयुक्त कलेक्टर श्री विकास आनंद ,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#ashoknagar