जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से जायजा लिया और अधिकारियों एवं तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने वेयरहाउस के अंदर और बाहर परिसर का घूम-घूम कर मुआयना किया। उन्होंने वहां स्थापित CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, उनके कवरेज एरिया और कंट्रोल रूम में चल रही लाइव स्ट्रीमिंग की गहनता से जांच की। इसके साथ ही उन्होंने भवन की भौतिक स्थिति और सुरक्षा मानकों की अद्यतन स्थिति को देखा। वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल और गार्ड्स से बातचीत करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि वे 24 घंटे पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रखने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के तहत निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही वेयरहाउस के सील और बाहरी आवरण की जांच की गई।
इस अवसर पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ जिला निर्वाचन शाखा के अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल के जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।