रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश, नदियों का जलस्तर सामान्य
रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश जारी रही। बीते समय में जखोली में सर्वाधिक 50 मिमी, ऊखीमठ में 20.10 मिमी और रुद्रप्रयाग में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी सहित जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है।
वहीं, श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने की अपील की है।
#Rudraprayag #WeatherUpdate #KedarnathYatra #UttarakhandNews #RainAlert