मंदिर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
यमुनानगर। आईटीआई के पास वर्कशॉप रोड स्थित एक मंदिर में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मंदिर की दूसरी मंजिल पर बने हाल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।