Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
kdlive
Ambala, Ambala
| Sep 10, 2026
MORE NEWS
दीपेंद्र हुड्डा को ऐसा जवाब दूंगा, कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा #AbhayChautala #NayabSaini
Ambala, Ambala | Sep 10, 2026
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन ₹2 लाख की पेनल्टी को लेकर अभिभावकों ने उठाए सवाल यमुनानगर, 09 सितंबर 2026। आज “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” अभियान के अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मॉडल टाउन, यमुनानगर के बाहर अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा जोरदार शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से जुड़े मामले में शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई ₹2 लाख की पेनल्टी को लेकर अपना रोष प्रकट किया। अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के अधिकार प्रभावित होने की बात विभागीय कार्रवाई में सामने आई, उनके मामले में केवल जुर्माना लगाना ही पर्याप्त है या नहीं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि बच्चों को हुई परेशानी की जिम्मेदारी किसकी है। साथ ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एवं कार्रवाई की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। अभिभावकों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था से व्यक्तिगत विवाद करना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि निजी स्कूलों से संबंधित शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई हो तथा अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीव नंदा, जय राम सैनी, संजय राघव, अंकुश बक्शी सहित अन्य अभिभावक एवं जागरूक नागरिक मौजूद रहे। ✊ मुख्य संदेश “एक देश – एक किताब – एक समान फीस” “शिक्षा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करो!” “बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों में उचित कार्रवाई करो!” Viral video
Ambala, Ambala | Sep 9, 2026
मंदिर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। यमुनानगर। आईटीआई के पास वर्कशॉप रोड स्थित एक मंदिर में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मंदिर की दूसरी मंजिल पर बने हाल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Ambala, Ambala | Sep 9, 2026
शहर की जानी मानी सामाजिक संस्था एक प्रयास आपके साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मदद करने के उद्देश्य से एक परीक्षा आयोजित करने जा रही है। जो 13 सितंबर दिन रविवार को एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में सुबह 10:30 से दोपहर 12:10 तक आयोजित होगी। संस्था के विशेष सलाहकार शीश पाल चौहान एवम् अध्यक्ष आर एस शर्मा ने बताया कि कुल 137 बच्चों ने इस परीक्षा हेतु फॉर्म भरा है। रादौर ब्लॉक के 10 स्कूलों के 22, छछरौली ब्लॉक से 9 स्कूलों के 25 , सरस्वती नगर के 4 स्कूलों से 8, जगाधरी के 14 स्कूलों के 49, साढौरा से 7 स्कूलों के 16, बिलासपुर से 9 स्कूलों के 17 बच्चों ने परीक्षा हेतु फॉर्म भरे हैं। यह परीक्षा केवल बारहवीं कक्षा में पढ़ने पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है । परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे आधार कार्ड सहित पहुँचना अनिवार्य है। परीक्षा 100 अंक की बहुविकल्पीय प्रश्नों की होगी । महासचिव कुंदन कालड़ा और वाइस चैयरमैन सुशील गुलाटी ने संयुक्त रूप में बताया कि परीक्षा के उपरांत उसी दिन केन्द्र में ही अंकन कार्य पूरा किया जाएगा ।सभी परीक्षार्थियों को आने -जाने का किराया दिया जाएगा एवम् जलपान भी करवाया जाएगा ।परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह तक दे दिया जाएगा । इसमें चयनित बच्चों को चयन के मानदंड अनुसार आगामी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। चयन परीक्षा मैरिट , साक्षात्कार ,बोर्ड परीक्षा के अंक और घर की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। इसी मासान्त में मैरिट में आने वाले बच्चों का साक्षात्कार लिया जाएगा । अंतिम परिणाम वार्षिक परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा । सभी बच्चे जी -जान से परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं । पिछले पाँच वर्षों से अब तक कुल 76 बच्चे संस्था से लाभान्वित होकर निशुल्क उच्चशिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं ।परीक्षा संचालन में केन्द्राधीक्षक चरणजीत बत्तरा , नरेन्द्र गेरा , अनूप कोठियाल , विनोद सेठी ,अच्छर सिंह ,शाम पाल शर्मा , सतीश कौशिक , ओ पी सैनी ,गोपाल शर्मा , खेम लाल सैनी आदि सदस्यों का सहयोग रहेगा ।
Ambala, Ambala | Sep 9, 2026
यूपी पुलिस का कारनाम #up #upnews #uppolice #gorakhpur #yogiadityanath #bulldozer #jcb #akhileshyadav
Ambala, Ambala | Sep 10, 2026
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, बिसरख रोड सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बीच सड़क हुए एक विवाद ने ट्रैफिक की रफ्तार थाम दी। कुछ पल की बहस देखते ही देखते तमाशे में बदल गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। कहा जाता है कि जोश में इंसान अक्सर अपनी हदें भूल जाता है, और फिर एक छोटी सी बात भी बड़ा मुद्दा बन जाती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, सभी से अपील है कि सड़क पर संयम और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही न सिर्फ आपका बल्कि दूसरों का सफर भी प्रभावित कर सकती है। #viral #trendingreels #noida #newsupdate
Ambala, Ambala | Sep 8, 2026
कर्नाटक के दावणगेरे में हाईवे पर कार की चपेट में आए तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के एक अधिकारी पर हमला हो गया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंक्विलाइज किया, लेकिन गहरी बेहोशी में जाने से पहले उसने एक अधिकारी पर झपट्टा मार दिया। हमले में अधिकारी घायल हो गया। हादसे में घायल तेंदुए को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। Source: Social Media (x) #karnataka #viral
Ambala, Ambala | Sep 8, 2026
जिला पुलिस लाइन जगाधरी में पुलिस कर्मचारियो व परिजनो के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।जिसमे कैपिटल हॉस्पिटल जगाधरी व सिविल हॉस्पिटल जगाधरी टीवी मुक्त भारत अभियान की विशेष मेडिकल टीम के अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी।
Ambala, Ambala | Sep 8, 2026