Public App Logo
Profile Picture

City News India

@citynewsindia759
139Followers
0Following
बीच आसमान में मौत से जंग की आपबीती सुनिए बहादुर कैप्टन स्मिथ मच्छार से...! जय हिन्द 
<nis:link nis:type=tag nis:id=followmypage🙏🙏 nis:value=followmypage🙏🙏 nis:enabled=true nis:link/>
अपराध शाखा-1 यमुनानगर की टीम ने 6 जून को युवक की गांव नाहर ताहरपुर के खेतों में पीट-पीट कर हुई हत्या के मामले दो और आरोपियों नाहर ताहरपुर वासी आशीष उर्फ आशु पुत्र राजकुमार व वंश पुत्र कमल कुमार को किया गिरफ्तार। अब तक इस मामले में कुल  चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
उत्तराखंड के रुद्रपुर मे भारी औलावृस्टि हुई है......
उत्तराखंड हरिद्वार के गांव सलेमपुर मे भारी औलावृस्टि... कुदरत का कहर देखने को मिला......
एक देश एक किताब का नारा लगते हुए जगाधरी कोर्ट के बाहर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन......

वायरल वीडियो
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के तहत जिला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान, बस स्टैंड व मीना मार्केट में लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।थाना साइबर अपराध प्रभारी निरीक्षक रविंद्र ने पंपलेट बांटकर किया जागरूक,ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने व ओटीपी,यूपीआई पिन साझा न करने की अपील।
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा मे निधन बॉलीवुड मे शोक की लहर....
🌾 किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा 🌾

आज लाडवा अनाज मंडी, बबैन अनाज मंडी एवं बराड़ा अनाज मंडी पहुँचकर किसान भाइयों एवं व्यापारी साथियों से संवाद किया तथा धान की फसल की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी उपज की समयबद्ध एवं पूरी खरीद सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 🌾

<nis:link nis:type=tag nis:id=किसानहित nis:value=किसानहित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धानखरीद nis:value=धानखरीद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisan nis:value=Kisan nis:enabled=true nis:link/>
पश्चिम बंगाल मे हुमायु कबीर पुलिस को दे रहा था गालिया... सुवेंदु जी की पुलिस ने सिखाया सबक.....
महिला टीचर से जिस्म की मांग करने पर विद्यालय संचालक दिनेश रॉय अब जेल यात्रा पर है
इसका नाम दिनेश राय हैं, कुशीनगर में द रैंबो लोरेटो अकादमी नाम से स्कूल चलाता हैं।
अपने स्कूल में पढ़ाने वाली एक लड़की से गलत काम करने का दवाब बनाता हैं,
जब लड़की कहती हैं कि आपका ज्यादा मन कर रहा हैं तो पत्नी के पास चले जाइए तो कहता कि,
मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती हैं तुम काम चला दो।
वायरल वीडियो में लड़की बार बार छूने से मना करती हैं लेकिन ये नहीं मानता हैं, जब कहती हैं कि मैं आपकी बेटी जैसी हूं तो कहता है कि उससे क्या हो गया?
बाहर जाऊंगा तो बदनामी हो जाएगी, यही काम चल जाएगा तो अच्छा रहेगा। फिर क्या टीचर ने बोलते समय वीडियो बना लिए अब गंभीर धाराओ में साहब जेल में 
आजकल प्राइवेट स्कूल में जानबूझ कर कम उम्र की लड़कियां टीचर के रूप में रखी जाती हैं, क्योंकि वो कम पैसे में पढ़ा देती है और उनका शोषण करना भी आसान होता हैं।
जिस लड़के के लिए प्रेमानंद महाराज को टारगेट किया जा रहा था वो अनुज चौधरी बरसाना में मिल चुका है! पुलिस की सघन चेकिंग के बाद लड़के को बरामद कर लिया है!
अनुज के परिवार वाले केली कुंज पर धरना दे रहे थे जबकि केली कुंज से बरसाना दूर है।
अब जिनका भी बच्चा गायब है वह सीधा प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंच रहे हैं और बिना मतलब के आरोप लगा रहे हैं इससे अनुज चौधरी के परिवार वाले भी आरोप लगा रहे थे लेकिन बच्चा है वह बरसाना में मिला किसी और जगह तो आप जरा सोच कर देखिए कैसी साजिश रची जा रही है प्रेमानंद महाराज जी के लिए इसके पीछे किसका हाथ है
यमुनानगर: 9 माह के बेटे को लेकर महिला लापता, ढाई साल की बेटी को छोड़ गई
यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव अलाहर में एक महिला अपने 9 माह के बेटे को साथ लेकर घर से लापता हो गई। महिला घर से निकलते समय अपनी ढाई साल की बेटी को घर पर ही छोड़ गई। परिजनों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जठलाना nis:value=जठलाना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अलाहर nis:value=अलाहर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लापता nis:value=लापता nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुमशुदा nis:value=गुमशुदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा nis:value=हरियाणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनानगर nis:value=यमुनानगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरियाणा_पुलिस nis:value=हरियाणा_पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मिसिंग nis:value=मिसिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ताज़ा_खबर nis:value=ताज़ा_खबर nis:enabled=true nis:link/>
इंस्पेक्टर बने नसीब सिंह, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित
यमुनानगर। उप निरीक्षक नसीब सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने कार्यालय में स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि पदोन्नति अधिकारी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है। उन्होंने नसीब सिंह से भविष्य में भी ईमानदारी, निष्पक्षता और पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा जताई। नवपदोन्नत इंस्पेक्टर नसीब सिंह ने एसपी का आभार जताते हुए नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।
यमुनानगर: बस स्टैंड के पास 300 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, कीमत करीब 60 लाख रुपये
यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 300 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
डिलीवरी करने के लिए घूम रहा था
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर किसी को डिलीवरी देने के लिए घूम रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान दानिश निवासी जलालपुर, जिला पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पानीपत से बस में लाया था नशीला पदार्थ
प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पानीपत से बस में हेरोइन लेकर यमुनानगर आया था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह ग्रीन पार्क के पास किसी व्यक्ति को खेप सौंपने का इंतजार कर रहा था। इससे पहले कि वह डिलीवरी कर पाता, पुलिस टीम ने मुखबिरी के आधार पर उसे दबोच लिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह हेरोइन किसने उपलब्ध कराई थी और यमुनानगर में इसकी डिलीवरी किस व्यक्ति को दी जानी थी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशे की सप्लाई चेन और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
यमुनानगर: 8 महीने से कमीशन न मिलने पर डिपो होल्डरों का प्रदर्शन, सचिवालय पहुंचकर रखी मांगें.

<nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagarhulchul nis:value=yamunanagarhulchul nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagar nis:value=Yamunanagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yamunanagarnews nis:value=yamunanagarnews nis:enabled=true nis:link/>
साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस का जागरूकता अभियान तेज। थाना साइबर क्राइम की टीम ने हार्टट्रोन स्किल सेंटर जगाधरी में पहुंचकर छात्रों और आमजन को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव। ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
सोनीपत में 90 हजार रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार:।

 सोनीपत में बैंक लोन की एंट्री करने के बदले मांगे; भिवानी ACB ने तहसील से पकड़ा  ।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर तहसील परिसर से भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार (5 अक्टूबर 2026) को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी सचिन को ₹90 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पटवारी एक कंपनी द्वारा बैंक से लिए गए लोन का राजस्व रिकॉर्ड (फर्द) में इंद्राज (दर्ज) करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

मामले से जुड़े मुख्य विवरण:

आरोपी की पहचान: सचिन, हल्का पटवारी (गन्नौर), निवासी गांव उमेदगढ़। 

रिश्वत की वजह: एक निजी कंपनी ने बैंक से लोन लिया था। नियमानुसार, प्रॉपर्टी को बिना बैंक की जानकारी के बेचने से रोकने के लिए राजस्व रिकॉर्ड में लोन की एंट्री (इंद्राज) करानी जरूरी थी। इसी काम के लिए पटवारी अड़ंगा लगा रहा था। 

₹2 लाख से ₹1 लाख में हुआ सौदा: पटवारी ने शुरुआत में कंपनी के प्रतिनिधि से ₹2 लाख की मोटी रकम मांगी थी। मोलभाव के बाद यह सौदा ₹1 लाख में तय हुआ। 

एसीबी का जाल (Trap): कंपनी का व्यक्ति रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने इसकी शिकायत भिवानी एसीबी (ACB) को दे दी। शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने जाल बिछाया। 

रंगे हाथों गिरफ्तारी: रणनीति के तहत शिकायतकर्ता सोमवार को ₹90 हजार की पहली किस्त लेकर गन्नौर तहसील कार्यालय पहुंचा। जैसे ही पटवारी सचिन ने पैसे हाथ में लिए, सादे कपड़ों में तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और उसके पास से केमिकल लगे नोट बरामद कर लिए। 

आगे की कार्रवाई:
भिवानी एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
*आग में फंसी युवती को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना कार्यालय में दाखिल हुए चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का दिया परिचय;*
*पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र एवं नगद इनाम देकर किया सम्मानित*
5_10 _26
                      पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य कर रही है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में आमजन की जान बचाने के लिए भी तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में रामपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस का परिचय देते हुए एक गंभीर अग्निकांड के दौरान मानवता की मिसाल पेश की।
                  दिनांक 03 मई 2026 को मॉडल कॉलोनी स्थित रमनदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनोज कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उस समय फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच चुकी थी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग काफी तेजी से फैल रही थी और परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कार्यालय के अंदर एक लड़की मौजूद है और वह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसआई मनोज कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए साहसपूर्वक कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने बेहोश पड़ी लड़की को बाहर निकाला और तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल यमुनानगर भिजवाया गया। हालांकि चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद लड़की को बचाया नहीं जा सका।
                 इस घटना के दौरान एएसआई मनोज कुमार द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई गई बहादुरी, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की गई। उनके साहसिक कार्य को देखते हुए माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा एएसआई मनोज कुमार को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र एवं नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
                     पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। एएसआई मनोज कुमार का साहस पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है। पुलिस अधीक्षक ने उनके साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की सहायता करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
पुरुषार्थ से ही गुरु कृपा का पात्र बनता है शिष्य : साध्वी सिद्धेश्वरी भारती जी

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परम पूजनीय दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सिद्धेश्वरी भारती जी ने अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से पुरुषार्थ और गुरु कृपा के गहरे आध्यात्मिक संबंध पर प्रकाश डाला। साध्वी जी ने कहा कि जीवन में गुरु कृपा का महत्व सर्वोपरि है, किन्तु गुरु कृपा का वास्तविक लाभ वही शिष्य प्राप्त कर सकता है, जो अपने जीवन में पुरुषार्थ करने के लिए तत्पर हो। केवल गुरु की कृपा की प्रतीक्षा करना पर्याप्त नहीं, अपितु उस कृपा को अपने जीवन में उतारने के लिए साधक का निरंतर प्रयास, अनुशासन व साधना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा उस प्रकाश के समान है, जो मार्ग को प्रकाशित करती है, लेकिन उस मार्ग पर चलने का पुरुषार्थ शिष्य को स्वयं करना होता है। जब शिष्य अपने कर्मों, विचारों और जीवनशैली को गुरु के महान आदर्शों के अनुकूल ढालने का निरंतर प्रयास करता है तभी वह गुरु कृपा से लाभान्वित हो पाता है। साध्वी जी ने सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अन्न जल इत्यादि कुछ भी ग्रहण करने के लिए किसी पात्र की आवश्यकता होती है ठीक इसी प्रकार गुरु भी अपनी कृपा के पात्र को ढूंढते हैं, जब किसी शिष्य का हृदय निःस्वार्थ भाव व समर्पण से परिपूर्ण मिलता है तो गुरु अपनी अहैतुकी कृपा उस शिष्य पर लूटा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सच्चा पुरुषार्थ केवल सांसारिक उपलब्धियों को प्राप्त करने का प्रयास नहीं है अपितु वास्तविक पुरुषार्थ तो अपने भीतर के अज्ञान, अहंकार, आलस्य और नकारात्मक संस्कारों पर विजय प्राप्त करना है। जब शिष्य गुरु के दिव्य मार्ग पर श्रद्धा, विश्वास और निरंतरता के साथ चलता है, तब उसका पुरुषार्थ गुरु कृपा को ग्रहण करने का माध्यम बन जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा शिष्य को सामर्थ्य प्रदान करती है और शिष्य का पुरुषार्थ उस सामर्थ्य को सार्थक दिशा देता है। दोनों का समन्वय ही साधक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। साध्वी जी ने उपस्थित साधकों को प्रेरित करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में गुरु की शिक्षाओं को केवल सुनना ही नहीं, अपितु उन्हें आचरण में भी उतारना चाहिए। नियमित साधना, सुमिरन, सत्संग, सेवा और सद्कर्मों के माध्यम से अपने जीवन को श्रेष्ठ दिशा देने का निरंतर प्रयास ही सच्चा पुरुषार्थ है। सत्संग कार्यक्रम के अंत में साध्वी बहनों द्वारा सुमधुर भजनों का गायन किया गया। सामूहिक ध्यान-साधना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
थाना जठलाना पुलिस की टीम ने गांव नागल से गोगामेड़ी की गुल्लक तोड़कर पैसे चुराने के व गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार। 
                पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्ही निर्देशो के तहत कार्यवाही करते हुए थाना जठलाना पुलिस की टीम ने गांव नागल से गोगामेड़ी की गुल्लक तोड़कर पैसे चुराने व गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा दोनों आरोपियों ने गांव जठलाना में से चोरी के मामले का भी खुलासा किया। आरोपियों से चोरी के पैसे व सामान बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
                  थाना प्रभारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नागल निवासी अमन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई की दिनांक 29/30 सितम्बर की रात को कोई नाम पता ना मालूम चोर गोगामेडी में रखी गुल्लक से पैसे चुराकर ले गए हैं। इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य सिपाही राहुल व अमित के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने मुखबरी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान गांव संधाला निवासी दो सगे भाइयों योगेश कुमार व नितिन कुमार पुत्र गुरनाम सिंह के रूप में हुई। पूछताछ पर आरोपियों ने दिनांक 1 अक्टूबर को गांव बरसान में एक घर से नगद पैसे व जेवरात चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों से चोरी का सामान व पैसे बरामद किये गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
         थाना प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के 6 - 6 मुकदमे दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने  की टीम ने करीब 50 ग्राम हीरोइन (स्मैक) सहित एक आरोपी तथा मुख्य सप्लायर को किया गिरफ्तार। जिनकी पहचान गांव बंगेड़ी नlवासी इस्लाम पुत्र नानक व नाजिम उर्फ जोनी पुत्र शकील के नाम से हुई।....
Video 21
Up कांग्रेस की नई अध्यक्ष ने बोला कोई भारत माता की जय नहीं बोलेगा.. लोगो ने दिखाई उनकी औकात...
सोनीपत में पति की नृशंस हत्या के मामले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उम्र में 8 साल बड़े पति रामकिशन का प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या करने की आरोपी पत्नी सरिता को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह इस समय दो दिन के पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है। सरिता ने पुलिस से कहा कि पति उसे तंग करता था और जेल जाने पर वह अपने शरीर का ध्यान रखेगी व एक्सरसाइज करेगी। मृतक के बड़े भाई मेहर सिंह ने दावा किया है कि सरिता के कई लोगों से अवैध संबंध थे और एक व्यक्ति ने उसका अश्लील MMS बनाकर ब्लैकमेल किया था। उनके अनुसार, इस हत्या के पीछे सिर्फ सरिता और उसका प्रेमी सतपाल ही नहीं, बल्कि अन्य लोगों की भूमिका भी हो सकती है। परिवार ने यह भी आशंका जताई कि रामकिशन द्वारा जमा किए गए करीब 5 लाख रुपए भी गायब हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि 5 जनवरी की रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। आधी रात बाद, जब रामकिशन सो गया, तब कथित तौर पर सतपाल ने तकिए से उसका मुंह दबाया और सरिता ने प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या कर दी। सरिता को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर 📍🎉😍🎉

जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी 900 नई चमचमाती नई BS6 बसें, जो कि HREC गुड़गांव द्वारा तैयार की जा रही है।

HREC गुड़गांव में 500 टाटा बसों का काम चल रहा है, जिन्हें जल्द ही तैयार करके डिपो में भेज दिया जाएगा। 

400 लीलैंड बसों की चेसिस अगले महीने तक HREC गुड़गांव में पहुँच जाएगी 

हरियाणा रोडवेज का नया रूप कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताएं
एक लाइक और कमेंट नईं बस नए लुक के लिए

नोट - नीमराना में प्राइवेट किलोमीटर स्कीम की बसें तैयार हो रही है