टीकमगढ़: भेलसी गांव में बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के भेलसी गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर से पैदल बाजार तरफ जा रहा था रास्ते में गांव में ही उसे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।