कोडरमा: जेबीकेएसएस ने झंडा चौक पर सहायक पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट एवं लाठी चार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
JBKSS के द्वारा झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर सहायक पुलिसकर्मी यो के साथ एवं छात्र नेता देवेंद्र महतो के साथ मारपीट एवं लाठी चार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में जेबीकेएसएस के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं बरही विधानसभा क्षेत्र के नेता कृष्ण यादव सहित कई अन्य मौजूद थे।