कोडरमा: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ कोडरमा इकाई द्वारा कोडरमा बाजार में निकाली गई कैंडल मार्च
रविवार के देर संध्या कोडरमा बाजार में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के कर्मियों द्वारा अपनी मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया । बताते चले कि इससे पूर्व झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ कोडरमा इकाई के द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौप 18 जुलाई से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल एवं 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।