कोडरमा: कोडरमा जूडो संघ के तत्वाधान में जूडो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कोडरमा जूडो संघ के तत्वाधान में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। रविवार को प्रतियोगिता में 300 बालक और बालिका जूडो खिलाड़ी में शामिल हुए। पहले दिन बालक वर्ग में बिजली और मॉडर्न पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने किया।