कोडरमा: सतगावां जननी सुरक्षा योजना घोटाले में डीसी द्वारा बनाई गई जांच टीम, सतगांवा में विभाग का खाता किया गया फ्रिज
कोडरमा जिले के सतगावां में एक दिन में एक महिला का 8से12 बार प्रसव एवं पुरुषों को भी मां बनाकर जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव दिखाकर 50लाख रुपए से ज्यादा राशि निकाल ली गई है।रविवार को वित्तीय गड़बड़ी की भनक लगने पर स्वास्थ्य विभाग में फिलहाल सतगावां में विभागीय खाते को फ्रीज कर दिया है,वहीं कोडरमा डीसी मेघा भारद्वाज ने जांच के लिए टीम गठित किया है।