कोडरमा: आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क नहीं बनेगा उनके मार्ग में रुकावट-संचालिका मेटाभर्ष
रविवार को झुमरी तिलैया ब्लॉक रोड शिवतारा सरस्वती विद्यालय के निकट मेटाभर्ष लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन झुमरीतिलैया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश सिंह एवं समाजसेवी दिनेश सिंह के करकमलों संपन्न हुआ।इस लाइब्रेरी में लगभग 120विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था उपलब्ध है।लाइब्रेरी की संचालिका ने बताया आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा भरपूर सहयोग।