हाथों में तिरंगा लेकर निकली रिठोरा पुलिस की पैदल रैली, ग्रामीणों को दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिठोरा थाना पुलिस द्वारा तिरंगा पैदल रैली निकाली गई। थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में भाग लिया।रैली में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। तिरंगे के साथ निकली रैली से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर
Morena, Morena | Aug 14, 2026