बिंदकी: रामपुर गांव के समीप बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो भाइयों की करंट में चिपक कर दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात को अवधपाल की पुत्री तनु की शादी थी। कार्यक्रम के दौरान जनरेटर का तेल कम होने से दुल्हन तनु का सगा भाई दीपक तथा चचेरा भाई फौजी संदीप बाइक से डीजल लेने जा रहे थे। गांव के समीप ही बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे तार गिर गया और दोनों लोग झुलस गए। जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया