सूरजगढ़: जनजाति गरिमा उत्सव को लेकर कजरा क्षेत्र के राजघाट कॉल में ट्रांजिट वॉक का आयोजन
जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत बुधवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर पंचायत के राजघाट कोल गांव में अपराह्न 12:30 बजे ट्रांजिट वॉक का आयोजन किया गया. इसमें कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर मुंगेर कौशल किशोर पासवान के साथ जिला एवं प्रखंड स्तरीय कई पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने यहां योजनाओं के लाभ के लिए प्रेरित किया.