खाद के ऑनलाइन टोकन बुक करने में किसानों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने पोहरी कृषि उपज मंडी में तत्काल प्रभाव से ऑफलाइन टोकन वितरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के इस जनहितैषी फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिली है।
कृषि और राजस्व विभाग की टीम द्वारा मंडी परिसर में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से टोकन बांटे जा रहे हैं। एसडीएम श्री जेपी गुप्ता ने मौके पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पात्र किसानों को अभी तक खाद नहीं मिली है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए तथा ऑनलाइन खाद प्राप्त कर चुके किसानों का रिकॉर्ड भी पृथक रखा जाए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
73 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026