कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने समस्त राजस्व अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रावास, शिक्षा विभाग के छात्रावास एवं आश्रम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आज अधिकारियों ने छात्रावासों का निरीक्षण किया और छात्रावासों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छात्रावासों में दर्ज छात्र-छात्राओं की संख्या, उपस्थिति, निर्धारित मीनू अनुसार भोजन और भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई और भवन की स्थिति का जायजा लिया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
57 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026