अमरिया: लाखों का माल लिया, पैसे नहीं लौटाए, मामला थाना न्यूरिया पहुंचा
थाना न्यूरिया क्षेत्र में कृषि व्यापारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चौधरी एग्रीकल्चर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ने थाना न्यूरिया में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अमरिया क्षेत्र के रहने वाले मलकीत सिंह और जुगराज सिंह ने खाद, बीज और कीटनाशक उधार में लिए, लेकिन लाखों रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया।