हसनपुर: रहरा थाने से चंद कदम दूर जनसेवा केंद्र में चोरी, चोरों ने 17 हजार नकद और दो लैपटॉप ले गए
रहरा। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात चोरों ने मुख्य स्टैंड पर थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित जनसेवा केंद्र और मिनी बैंक को निशाना बना लिया। चोर दुकान के पिछले हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी करीब 17 हजार रुपये की नकदी तथा दो लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए।