कांके: कोकर में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा के महान योगदान को नमन किया और कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है ।