कांके: कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी वीरता, साहस और आदिवासी अस्मिता के लिए उनके योगदान को याद किया। सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।