कांके: बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सीएम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 बिरसा चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी प्रतिमा पर सीएम हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम सोरेन ने बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके आदिवासी समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया।