कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार शाम करीब चार बजे जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार के साथ सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।