कांके: सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने परेड कराकर यातायात नियमों की दी जानकारी
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2025 सिरमटोली फ्लाईओवर में स्टंट करने वाले युवक को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने परेड कराया और ट्रैफिक नियम की जानकारी दी। बता दें कि शनिवार की रात स्टंट करने वाले युवक की पहचान पुलिस ने की थी और बाइक बरामद कर लिया था। युवक की पहचान हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ के रुप में हुई है। वह सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।